विश्वजीत राय की रिपोर्ट
शनिवार को भदोही विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने 2500 मीटर ए.वी.सी. केबल कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्यो से कभी समझौता नहीं किया जायेगा और सुरियावां नगर के चहुंमुखी विकास में हर संभव प्रयास किया जायेगा।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोरेलाल कन्नौजिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नन्दलाल गुप्ता, सभाषद अजय मोदनवाल, बउ उपाध्याय, भाजपा नेता जयकुमार सिंह, अधिक्षण अभियंता निसार अहमद, ओमप्रकाश अवर अभियंता, अनिल कुमार उप खण्ड अधिकारी, अधिशाषी अभियंता राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।









[…] […]
Comments are closed.