Home मुंबई जरा देखो मैं भी कांग्रेसी हूं जी… !

जरा देखो मैं भी कांग्रेसी हूं जी… !

hasin jaha
साभार गूगल

मुम्बई की खूबसूरत मॉडल हसीन जहां भी मंगलवार को नारे लगाते हुये कहा अरे जरा ठहरो जी मैं भी कांग्रेसन हो गयी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने हसीन के हाथों में खूबसूरत फूल देकर पार्टी में स्वागत किया।

hamara purvanchal
हसीन जहां का स्वागत करते मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम। साभार:गूगल

कभी मॉडलिंग की दुनियां में टॉप पर रहीं हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी से निकाह करने के बाद ग्लैमर वर्ड को अलविदा कह दिया था। किंतु, कुछ साल में ही उनके सम्बंधों में तनाव आ गया। अभी दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। माडल हसीन जहां अब फिल्मों में भी नजर आयेगी। उनका कहना है कि वह अपनी बेटी को सम्मानजनक जिंदगी देना चाहती है इसलिए उन्होंने काम करने का फैसला किया।
हसीन जहां खूबसूरत होने के साथ साथ अच्छी वक्ता भी मानी जाती हैं। संभव है आने वाले समय में वह कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक के रूप में दिखाई दें।