बछड़े का कटा हुआ सिर व गौ मांस बरामद
मिल्कीपुर-अयोध्या। इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गौ हत्या के मामले में दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया है। उनके पास से बछड़े का कटा हुआ सिर व मांस भी बरामद किया गया है। यह घटना हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के ग्राम पाराताजपुर की है। बताया जा रहा है कि यह लोग काफी दिनों से एक जंगल झाड़ी में गौ हत्या करते रहे हैं। गोपनीय सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची हैरिंग्टनगंज पुलिस ने दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि इस घटना का मुख्य सूत्रधार गौ हत्या करने का सरगना पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह भी चर्चा है कि गौ हत्या करने का यह जघन्य अपराध कुछ लोगों के संरक्षण में चल रहा था। गौ हत्या करने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि हैरिंग्टनगंज पुलिस ने किया है। इसे हैरिंग्टनगंज पुलिस का बड़ा गुड वर्क माना जा रहा है।







