भदोही। ज्ञानपुर क्षेत्र के दुलहीपुर में आजकल ऐसा खेल हो रहा है जो देखने वालों का होश उडा देता है। इस खेल को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ता है।
जानकारी के मुताबिक वाराणसी निवासी मनोज कुमार ने कोलकाता से जादू सीखा है और वह पिछले कई वर्षों से अपने टोली के साथ घूम घूमकर अपना जादू व करतब दिखाते है जो दर्शकों को दांतों तले ऊंगली दबाने पर विवश कर देता है।
चाहे वह पत्थर उछालकर सीने पर रोकना हो या अन्य कई हैरतअंगेज खेल। इस तरह का खेल तो एक बानगी मात्र है लेकिन एक ऐसा खेल जो सच में जिंदगी को खतरे में डालकर दिखाया जाता है। बता दें कि इस टोली का अंतिम दिन का खेल ‘कब्र खेल’ होता है जिसमें टोली के ही एक सदस्य को कब्र खोदकर सबके सामने जिंदा दफना दिया जाता है और एक दो घंटे नही बल्कि पुरे चौबीस घंटे बाद उस व्यक्ति को कब्र से निकाला जाता है।
इसे भी पढ़िये — भदोही: मौत के 27 साल बाद अपनी पत्नी से मिला यह साधक
मनोज कुमार ने बताया कि ऐसा करना हम लोगों की आदत बन चुका है। इसमें कोई जादू नही बल्कि हाथ की सफाई है और यह देवी मैया व गुरूजी की कृपा से संभव हो। इस तरह का खेल कई जगह दिखाया लेकिन कही कोई अप्रिय घटना नही हुई।
मनोज कुमार का विश्वास तो ठीक है लेकिन इस तरह खतरनाक खेल से खेल देखने वालों बच्चों पर क्या असर पडेगा? और शायद इस तरह के करतब दिखाने के चक्कर में बच्चे कोई घटना को अंजाम दे सकते है। इस कार्यक्रम के लिए मनोज कुमार ने प्रशासन से अनुमति भी नही ली है। यदि किसी तरह की घटना होती है तो कौन जिम्मेदार होगा।









[…] […]
[…] […]
[…] […]
Comments are closed.