Home अयोध्या महिला सशक्तिकरण व जागरूकता अभियान के तहत कुमारगंज पुलिस ने की बैठक 

महिला सशक्तिकरण व जागरूकता अभियान के तहत कुमारगंज पुलिस ने की बैठक 

289
0

कुमारगंज, अयोध्या। थाना कुमारगंज अंतर्गत बराईपारा गांव के पास कुमारगंज पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण व जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने महिलाओं से अपने क्षेत्र व आसपास होने वाले अपराधों का विरोध करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कानून में महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी तरह की हिंसा को सहन नहीं करें।

छात्राओं को विद्यालय आते-जाते समय में यदि किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ व अभद्र टिप्पणी की जाए तो इसकी तत्काल सूचना 1090, 1091,112 पुलिस समेत इलाकाई पुलिस को सूचना दे, सूचना मिलते ही पुलिस उक्त व्यक्ति को पकड़कर विधिक कार्यवाही करेगी। उपनिरीक्षक राजाराम का कहना है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए दहेज निषेध अधिनियम, बाल-विवाह रोकथाम अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों के बारे में विस्तार से चर्चा कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है व कोरोना महामारी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।

इस दौरान कुमारगंज थाने के कांस्टेबल चंद्रेश भरद्वाज, महिला कांस्टेबल स्वाति अवस्थी अर्चना दीक्षित सहित पुलिस मित्र मौजूद रहे।